Thursday, 25 February 2021

आज फिर आम जनता को झटका 3 महीने मे 200/₹ बढा जानीऐ किस मे?

 नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है. तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है. जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Price) की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है. बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं. बता दें कि इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है.

फरवरी में तीसरी बार महंगा हुआ सिलेंडर

फरवरी महीने में तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं.

सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था. उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे. और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.


तीन महीने में 200 रुपये तक हुआ महंगा 1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे. 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया. 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है. 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई.


कॉमर्शियल गैस का भाव

बता दें वैसे हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं. इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं.


देश में एलपीजी की पहुंच करीब 99.5 फीसदी भाग तक हो गई है. देश में एलपीजी के करीब 28.9 करोड़ कंज्यूमर हो गए हैं. हालांकि जनवरी महीने में एलपीजी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन दिसंबर में दो बार की गई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए थे. वहीं, फरवरी 2021 में 50 रुपये का दिल्‍ली के लोगों को झटका लगा है.

Saturday, 20 February 2021

जानीऐ 'मूड ऑफ द नेशन' क्या है,

 

जानीऐ 'मूड ऑफ द नेशन' क्या है, 


पता चल रहा है: नीति आयोग की बैठक में पी.एम. 

नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करने से देश सफल हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीति आयोग की 6 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना कालखंड में देखा कि कैसे राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर काम किया, देश सफल हुआ। दुनिया में भारत की एक अच्छी छवि का निर्माण हुआ.आज जब देश अपनी आज़ादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है तब सरकारिंग काउंसिल की बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है। मैं राज्यों से अनुरोध करूंगा कि आज़ादी के 75 साल के लिए अपने-अपने राज्यों में समाज के सभी लोगों को जोड़कर समितियों का निर्माण होपएम मोदी की कही बड़ी बातें ...

2014 के बाद से गांव और शहरों को मिलाकर 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा घरों का निर्माण किया गया है। देश के 6 शहरों में आधुनिक तकनीक से घर बनाने का एक अभियान चल रहा है, एक महीने में नई तकनीक से अच्छे घर बनाने के नए मॉडल तैयार होंगे।

2.इस वर्ष के बजट पर जिस तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया आई उसने जता दी कि 'मूड ऑफ द नेशन' क्या है। देश मन बना चुका है, देश बूम से आगे बढ़ना चाहता है, देश अब समय नहीं गंवाना चाहता है। देश के मन को बनाने में देश का युवा मन बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।

ये भी पढ़ें- बंगाल: कोकीन के साथ भाजपा की युवा नेता पाले गोस्वामी गिरफ्तार, पर्स और कार में छुपाने का आरोप

3.आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक ऐसे भारत का निर्माण का मार्ग है जो न केवल अपनी आवश्यकताओं के लिए बल्कि विश्व के लिए भी उत्पादन करे और ये उत्पादन विश्व श्रेष्ठता की कसौटी पर भी खरा उतरे।

4.2014 के बाद से गांव और शहरों को मिलाकर 2 करोड़ 40 लाख से ज़्यादा घरों का निर्माण किया गया है. देश के 6 शहरों में आधुनिक तकनीक से घर बनाने का एक अभियान चल रहा है. एक महीने में नई तकनीक से अच्छे घर बनाने के नए मॉडल तैयार होंगे.

5.पानी की कमी और प्रदूषित पानी से होने वाली बीमारी लोगों के विकास में बाधा न बने इस दिशा में मिशन मोड में काम हो रहा है। जल मिशन के बाद से साढ़े 3 करोड़ से भी अधिक ग्रामीण घरों को पाइप वाटर सप्लाई से जोड़ा जा चुका है।