कनेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को गोली मार दी है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सटे भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस और कुछ भारतीय नागरिकों की झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उनपर गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मुरुतक की पहचान हजारा थाना क्षेत्र के गांव राघवपुरी टिल्ला नंबर चार के 26 वर्षीय गोविंदा सिंह के रूप में की गई है। गोविंदा अपने दोस्त पप्पू सिंह और गुरमीत सिंह के साथ नेपाल के बेलौरी बाजार में किसी काम से गए थे। शाम को सूचना मिली गोविंदा को नेपाली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस खबर के बाद गांव में हड़कंप मच गया।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं। गोविंदा के बाकी दोनों दोस्तों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है।
पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा, "हमें जानकारी मिली कि नेपाल गए तीन भारतीय नागरिकों का किसी मुद्दे पर नेपाल पुलिस के साथ टकराव हो गया था। इसमें एक व्यक्ति को गोली मार दी गई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। उसके एक अन्य साथी ने झड़प के बाद सीमा पार कर ली और भारत में घुसकर जान बचा ली, जबकि तीसरा साथी अभी भी लापता है। "
भारतीय सीमा में भाग आए व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी। सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट है। मौके पर एसडीएम, सीओ और अन्य पुलिस बल मौजूद है। फिलहाल सीमा पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। नेपाल पुलिस से भारतीय पुलिस और एसएसबी के जरिये संपर्क बना हुआ है।ष

No comments:
Post a Comment